पलवल। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी के तत्वावधान में गांव घुघेरा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अतिथियों ने भगत सिंह के साहस बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में ही भारत नौजवान सभा का गठन किया और बाद में चंद्रशेखर आजाद के संगठन से जुड़कर उसे हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का रूप दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणजीत सिंह डागर ने की जबकि संचालन किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् डॉ. रघुवीर सिंह ने भगत सिंह के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा, भगत का उद्देश्य सिर्फ अंग्रेजी हुकूमत का अंत नहीं, बल्कि शोषण मुक्त समाज की स्थापना था। संवाद