हथीन। रिटायर कर्मचारी संघ के बैनर तले लोक निर्माण विश्राम गृह में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के हथीन तहसील प्रधान मो. जकरिया ने किया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अमर शहीद भगत सिंह के जीवन, देश के प्रति उनके अनुराग एवं आजादी के आंदोलन में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भरी जवानी में उन्होंने राष्ट्र के लिए बलिदान दिया। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर दीनू बूराका, ताहड़ सिंह,नसरू,सरफू,हमीदा,राजू,सुरेंद्र सिंह,वीरेंद्र आदि भी मौजूद रहे। संवाद