हथीन। गांव आलीमेव में रुपयों के लेनदेन के विवाद में लाठी, फरसे से एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। जांच अधिकारी तहजीम ने बताया कि बहीन थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आलीमेव निवासी आशिक ने बताया कि उसका भाई वसीम ड्राइवरी का काम वसीम के साथ तीन माह से कर रहा है। छह हजार रुपये महीने पर वह काम करता था। वसीम ने उसको बतौर वेतन के कुछ रुपए दे दिए और कुछ रुपए बकाया रह गए थे। 31 मई को शाम को सात बजे के करीब उसके भाई ने वसीम से बकाया रुपये मांगे तो इस पर वसीमने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और कहा कि सबक सिखाया जाएगा। इसके बाद वसीम अपने घर गया और दस मिनट बाद अपने परिवार के लोगों के साथ लाठी, डंडा, फरसे एवं जेली के साथ लड़ाई करने आ गया और पीड़ित और उसके परिजनों के ऊपर सभी लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। झगड़े में घायलों को हथीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। आकिल के ज्यादा चोट होने के कारण उसे नलहड़ मेडिकल कॉलेज नूंह के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद