संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। सफीदों बार एसोसिएशन के आह्वान और जिला बार एसोसिएशन पलवल के समर्थन में शुक्रवार, 9 अक्तूबर को होडल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। अधिवक्ताओं ने अदालतों में न्यायिक कार्यों में भाग नहीं लिया, जिससे अदालती कामकाज प्रभावित रहा। वकील सफीदों बार एसोसिएशन के अधिवक्ता प्रवीण बूरा के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को अधिवक्ता प्रवीण बूरा अपने गांव की बिजली संबंधी समस्या की शिकायत लेकर बिजली विभाग पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान हरियाणा बिजली विभाग के दो कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे मनीष की गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं में रोष है।
इस मौके पर होडल बार एसोसिएशन के प्रधान जगप्रवेश सौरोत, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र कुमार, शिवराम सौरोत, नवल सिंह सौरोत, अमर सिंह सौरोत, सुरेश सौरोत, भूप सिंह सौरोत, कपिल सौरोत, बहादुर सिंह सौरोत, शमशेर सौरोत, धर्मेंद्र चौधरी, प्रदीप बैनीवाल और जीतराम सौरोत सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।