फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमुश्त निपटारा योजना के तहत गांवों में शिविर लगाएगा बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक द्वारा तीन मार्च को गांव मलाई तथा 6 मार्च को औरंगाबाद में डिफाल्टर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एकमुश्त निपटारा योजना के तहत शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में उपभोक्ताओं द्वारा लिए गए लोन के बारे में एकमुश्त किस्त के द्वारा निपटान की जानकारी दी जाएगी। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय बंसल ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि उपभोक्ता बैंक से लोन ले तो लेता है, लेकिन किसी कारणवश समय पर चुका नहीं पाता। ऐसे में बैंक की ओर से उसे डिफाल्टर घोषित कर दिया जाता है। अब ऐेसे उपभोक्ताओं के घर जाकर उनकी स्थिति का पता लगाया जाएगा कि उपभोक्ता लोन भरने में किन कारणों से असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि अगर उपभोक्ता एकमुश्त निपटारा योजना के तहत लोन की राशि भरता है, तो उसको बैंक की ओर से विशेष छूट दी जाएगी तथा बैंक द्वारा उसे दोबारा से लोन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें