फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल मनाएगा अखंड भारत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय बजरंगदल की जिला इकाई की बैठक सीताराम मंदिर में हुई। बैठक में अनुच्छेद 370 हटाने पर सरकार को सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की। रष्ट्रीय बजरंगदल के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष भारद्वाज ने कश्मीरी पंडितों को वापस जल्दी बसाने की मांग सरकार से की। उन्होंने ने कहा कि संगठन 10 अगस्त से 20 अगस्त तक देश भर में अखंड भारत दिवस मनाएगा, जिसमें सभाएं और रैलियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में पलवल जिले में 10 कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया, जिसमें 12 अगस्त को बाइक रैली निकलने का निर्णय हुआ। रैली शाम साढ़े चार बजे सीताराम मंदिर से निकाली जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, वीर शंकर, राजेन्द्र , रोशन सिंह, सोनू ठाकुर, मोहनलाल, राजू भाटी, मनोज शर्मा, रवि, वेद गोयल, मोनू, इंदरजीत शर्मा और लच्छी राम शर्मा प्रमुख रूप मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें