केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। केवल उन्हें अवसर प्रदान कर आगे लाने की आवश्यकता है। गुर्जर बृहस्पतिवार को वाटर वर्कर्स स्थित एचजीएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय के निदेशक जेपी मान, प्रधानाचार्य केपी भारद्वाज, राधेलाल सौरोत, चंदगीराम सौरोत,ज्ञान चंद, सुरेंद्र पाल, राजेश सौरोत, बिजेंद्र सिंह महलाबत, धर्म सिंह, गीतेश, डा. देवेंद्रा, गिरधर, डाल सिंह, हरीश, अमित, प्रमोद आदि द्वारा फूल मालाओं से राज्यमंत्री का स्वागत किया।
उन्होंने यहां दर्जनों मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जगमोहन गोयल, राधेश्याम कालड़ा, बांके वशिष्ट, राजेंद्र भड़ाना आदि मौजूद रहे।