फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड-15 स्थित बाबा भैरव मंदिर में शनिवार को जिला आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। डॉक्टर आदित्य ने बताया कि कैंप में पुरानी बीमारियों का उपचार कर मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी। भैरव मंदिर विकास समिति का विशेष सहयोग रहेगा। संवाद