हथीन। मलाई गांव में हुए नौमान हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम उर्फ मुसती से पुलिस रिमांड के दौरान कुल्हाड़ी बरामद की गई। सीआईए एविटी स्टाफ से संबंधित जांच अधिकारी यासिर खान ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान नौमान हत्याकांड के बारे में गहनता से पूछताछ की गई। मृतक नौमान को मुस्तकीम ने सीधे कोई चोट नहीं मारी थी। झगड़े में वह शामिल था। उन्होंने बताया कि नौमान हत्याकांड में अभी तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मुस्तकीम के अलावा ताहिर एवं हबडू को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। मलाई गांव में झगड़ा 12 जून को हुआ था। झगड़े में नौमान को गम्भीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान नौमान की इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई थी। संवाद