फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बनवाने व मतदान करने को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट बनवाने व मतदान करने को किया जागरूक
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विधानसभा के 21 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के लिए सोमवार को यहां वार्ड 22 व 23 में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हाजी युनूस अहमद ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत वार्ड के उन लोगों को जिनके वोट कट गए हैं, उनके वोट बनवाने के लिए फार्म वितरित किये गये और चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

हाजी युनूस अहमद ने बताया कि वार्ड 22 व 23 में काफी संख्या में लोगों की वोट कट गई हैं। जिसके कारण लोग परेशान हो रहे थे। जानकारी मिलने पर उन्होंने एसडीएम व सहायक रिर्टनिंग अधिकारी जितेंद्र कुमार से मिलकर इस बारे में बात की तथा चुनाव कानूनगो से वोट बनवाने के फार्म लेकर लोगों को घर-घर जाकर वितरित किए, ताकि वे 4 अक्टूबर तक अपनी वोट फिर से बनवाकर मतदान करने का अधिकार पा सकें। उन्होंने बताया कि वार्ड के लोगों को फार्म देकर वोट बनवाने के साथ-साथ चुनावों में भी मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें