होडल। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में मंगलवार को प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए जिले के विभिन्न विद्यालयों में पराली नहीं जलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत छात्रों ने ग्रामीणों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया और इसको जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के डीओसी योगेश सौरोत ने बताया कि प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए संस्था द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में स्टेट ट्रेनिंग ऑफिसर एल. एस. वर्मा और रोमा सपरा के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, डीओसी गाइड विरजन रानी के मार्गदर्शन में संस्था के स्थापना दिवस 7 नवंबर से 14 नवंबर बाल दिवस तक प्रदूषण मुक्त सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत विद्यार्थियों के माध्यम से किसानों को पराली और कूड़ा नहीं जलाने का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर सौरोत ने बताया कि इस अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल, करमन, हसनपुर, सौन्द, असावटी, कटेसरा, पैंगलतु, भिड़ूकी, पृथला और होडल स्थित अनुपम, एचजीएम, आई एस मेमोरियल, श्रीराम, एसडी पब्लिक स्कूल, ब्रजरज पब्लिक स्कूल, शांति पब्लिक स्कूल, एनजी पब्लिक स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, जीडी कॉन्वेंट जैसे निजी संस्थाओं में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संस्था के प्रशिक्षक हरीश चंद्र, रोहताश कुमार, शारदा पाराशर तथा संस्था के संयोजक विष्णु गौड़, सह संयोजक प्रभु दयाल हंस, जिला सलाहकार, भगवान सिंह, सुंदर सिंह, करतार सिंह, प्रेम सिंह, संध्या शर्मा, सुखबीर रावत, करतार सिंह के नेतृत्व में सभी ब्लाकों के राजकीय तथा निजी विद्यालयों में रैलियों के माध्यम से यह अभियान चलाया जा रहा है।