संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर मंगलवार को लाला हरिद्वारी लाल गोयल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डा. सतीश राठी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाढ़, भूकंप, चक्रवात और जंगल की आग जैसी आपदाओं से बचाव के उपाय बताए गए। प्राचार्य ऋषि कुमार जून ने आपदा के समय संयम और सावधानी बरतने का संदेश दिया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ममता रानी ने युवाओं से जागरूकता फैलाने की अपील की। रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने प्राथमिक उपचार, सीपीआर और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और पौधे लगाने की शपथ भी दिलाई गई।