फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुसा ऑटो, मां-बेटे की मौत

Sat, 02 Sep 2023 11:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। कोकिलावन स्थित शनिदेव से बल्लभगढ़ जा रहा एक तिपहिया दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित होडल में सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में जा घुसा। तिपहिया में सवार मां-बेटे की मौत हो गई। परिवार के पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना होते ही घटना स्थल पर लोगों की चीख पुकार मच गई। यह देख वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने तिपहिया में सवार सभी घायलों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया पूनम निवासी सेक्टर-3 बल्लभगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत दी कि उसकी शादी गुरुग्राम के सेक्टर 10 में हुई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर वह अपने मायके अपने माता-पिता के पास आई हुई थी और उसके साथ में उसकी बड़ी बहन पुष्पा भी आई हुई थी। एक सितंबर को वह और उसकी बहन पुष्पा के साथ उसकी बेटी पीहू 8 वर्ष, भाई गौरव 28 वर्ष, पुष्पा की दूसरी 10 वर्षीय बेटी नितिशा, मां श्यामवती 55 वर्षीय के साथ मिलकर पड़ोसी 20 वर्षीय साहिल के थ्री व्हीलर में सवार होकर रात को नौ बजे बल्लभगढ़ से कोकिलावन शनि देव के मंदिर दर्शन करने के लिए गए। थ्री व्हीलर को उसका भाई गौरव चल रहा था। शनिवार की सुबह जब वह शनिदेव के दर्शन कर वापस बल्लभगढ़ जा रहे थे तो होडल नेशनल हाईवे गौढोता चौक के समीप हाईवे पर खड़े एक कैंटर थ्री व्हीलर जा टकराया। थ्री व्हीलर और कैंटर की टक्कर में पीड़िता के भाई गौरव और उसकी मां श्यामवती की मौके पर मौत हो गई। पूनम और उसकी बहन पुष्पा के साथ उसकी बेटी पीहू और नितिशा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर कैंटर चालक लक्ष्मण निवासी गढ़ी जबरा जिला मथुरा यूपी के खिलाफ मार्ग अवरुद्ध करने की धारा सहित 304 A के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें