फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की मां को देखकर भागा आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। थाना क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर नाबालिग को अकेला देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मौके पर अचानक पीड़िता की मां पहुंच गई आरोपी उनके साथ धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हथीन थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव की निवासी नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके परिवार के लोग गांव स्थित मंदिर में भंडारे का प्रसाद खाने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान पवन नामक युवक जबरन दरवाजा खोलकर उनके घर में घुस आया। पीड़िता नाबालिग को अकेला देखकर जबरदस्ती करने लगा। बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसी दौरान बच्ची की मां घर पहुंच गई। बच्ची की मां ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने मां को धक्का देकर गिरा दिया और इस बारे में कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। बच्ची ने रोते हुए सारी घटना की जानकारी दी। जांच अधिकारी सुरेखा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि छह माह पहले पीड़िता के साथ आरोपी पवन ने छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो खींच लिए थे। इन फोटो के माध्यम से भी आरोपी ब्लैकमेल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें