फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अवैध धन उगाही का प्रयास

Wed, 03 Sep 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र किफायतुल्लाह के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर आरोपी ने रिश्तेदारों व परिचितों से रुपये ऐंठने का प्रयास किया।
विज्ञापन

छात्र के पिता हकीम असरुद्दीन ने बताया कि किफायतुल्लाह हाल ही में अपने पैतृक गांव खिल्लुका आया था। इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने उसके नाम से नकली आईडी बनाकर लोगों को मैसेज कर धन उगाही की कोशिश की। मामले की जानकारी मिलते ही किफायतुल्लाह मानसिक रूप से परेशान हो गया। पीड़ित पक्ष ने हथीन थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें