फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को अगवा करने का प्रयास, पांच लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को अगवा करने का प्रयास, पांच लोगों पर केस
विज्ञापन

पलवल। आपसी विवाद में मायके गई पत्नी को अपहरण करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान पत्नी के भाई के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। कैंप थाना पुलिस ने मामले में पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी सुमित तंवर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बहन आरती का पति सूरज भाटी के साथ विवाद चल रहा है, जिसको लेकर महिला सेल में शिकायत भी दी गई। महिला सेल ने शिकायत का निपटारा करने के लिए दोनों पक्षों को 24 अगस्त को हाजिर होने का नोटिस जारी किया हुआ है। मामले को पंच-पंचायत से सुलझाने के लिए नौ अगस्त को पूर्व चेयरमैन रमेश राणा के घर पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में भी मामला नहीं सुलझा। पंचायत के बाद सुमित अपनी बहन आरती को स्कूटी पर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में आरती के पति सूरज भाटी ने लोकेश भाटी, शिवम व दो अन्य के साथ रास्ता रोक लिया। आरती का अपहरण करने के लिए खींचतान करने लगे। सुमित ने रोकने का प्रयास किया तो सूरज भाटी व उसके साथियों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान शोर मचाने पर लोगों को आते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें