फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गवाही से इन्कार पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। भमरौला जोगी गांव में शादी के प्रमाण पत्र में गवाही देने से इन्कार करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने किसान पर लाठी, पंच और बंदूक की बट से हमला किया। मारपीट में किसान की नाक की हड्डी टूट गई और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में हरवंश ने बताया कि बिजेंद्र और उसका बेटा रजत उसके खेत पर आए थे। दोनों ने उससे शादी के प्रमाण पत्र में गवाही देने को कहा, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इस पर दोनों गाली-गलौज और धमकी देकर चले गए। आरोप है कि करीब 10 से 15 मिनट बाद दोनों दोबारा खेत में पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें