फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर में घुसकर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव आलीमेव स्थित घर में घुसकर कुल्हाड़ी एवं डंडों से एक परिवार के लोगों पर हमला किया गया। आरोप है कि कट्टा भी लहराया गया। बहीन थाना पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आलीमेव गांव निवासी रुबीना ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह घर पर थी। उसी समय गांव के आकिब एवं जुबैदा उसकी जेठानी को गाली दे रहे थे। रुबीना ने अपनी जेठानी को घर के अंदर रखकर झगड़ा रोकने का प्रयास किया। शिकायत के मुताबिक इसके बाद आकिब, तस्लीम, जुबैदा एवं जुहरु कुल्हाड़ी, लाठी, डंडा एवं कट्टा लेकर आए। इन सबने पीड़िता के बाल खींचे एवं हाथ तोड़ दिया। पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता की जेठानी जुबैदा को पीटा गया। पेट में लातें मारी गईं। जब उनका देवर उन्हें बचाने पहुंचा। उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। झगड़े का शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान आरोपियों ने पथराव भी किया। तस्लीम ने कट्टा भी लहराया। जांच अधिकारी शमीम ने बताया कि झगड़े में शामिल तस्लीम को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें