पुन्हाना। खोरी गांव निवासी एक युवक पर गांव के ही सात युवकों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए नलहड़ मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मुबीन पुत्र दिलदार निवासी खोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे गांव के जुबैर जेसीबी लेकर आया और जहां बच्चे खेलते है वहां पर खुदाई करने लगा। जब उसने रोकने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 3 अगस्त की सुबह अपने भाई जैकब और दोस्त आबिद के साथ मोटरसाइकिल से पुन्हाना जा रहा था। रास्ते में जुबैर व अन्य छह आरोपी वहां आ गए और बिना कुछ कहे लाठी-डंडों व घूसों से हमला कर दिया। हमले में उसके पैर में गंभीर चोटें आई। संवाद