फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बिजली निगम के कर्मियों पर हमला, सात नामजद सहित 15 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव पिगौंड़ में बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट ली। सदर थाना पुलिस ने सात नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बांधा पहुंचाने, मारपीट, लूट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीती 28 नवंबर को बिजली कर्मचारी गांव पिगौंड़ में बिजली चोरी रोकने के लिए गए। बिजली टीम में एएलएम मनोज, वीरेंद्र, हेमराज और नेमसिंह शामिल थे। कर्मचारी बिजली चोरी पकड़ने के लिए शकिल के घर पहुंचे। चैकिंग के दौरान शकिल और सलीम, शाहरुख, मोईन, अरबाज और साहिल सहित 15 लोगो ने मिलकर हमला कर दिया। हमले के दौरान कर्मचारी नेम सिंह को चाकू घोंपने की कोशिश की गई। चाकू नेम सिंह के कान पर लगा। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें