फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर में घुसकर हमला, महिला और देवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर के घर में देर रात फायरिंग, तोड़फोड़ और मारपीट किया गया। आरोप है कि कई लोग हथियारों के साथ घर में घुस आए और महिला तथा उसके देवर पर हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सुनीता ने बताया कि रविवार की रात वह अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और हवाई फायरिंग की। इसके बाद आरोपी जबरन घर में दाखिल हो गए और सामान को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर देवर सूबे के पहुंचने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चांदहट थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें