फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रेम विवाह के बाद घर में घुसकर हमला, 11 नामजद सहित 14 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले के बागपुर गांव में एक युवक द्वारा प्रेम विवाह करने के बाद उसके घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पंकज ने आरोप लगाया है कि 20 अप्रैल 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे 14 लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके, पत्नी प्रियंका और पिता के साथ मारपीट की। हमलावरों में सोनू, मोनू, लाला, चमन, दिनेश, गुरदयाल, सचिन, रूपचंद, नानक टेलर, धीरज, चेतन और तीन अन्य शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने लाठी, डंडे, फरसे और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें हमलावरों की पहचान की जा सकती है। पीड़ित ने बताया कि उसने प्रियंका से शादी की थी और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से सुरक्षा भी ली थी, लेकिन इसके बावजूद हमलावरों ने हमला किया। पहले स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में, 23 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर 25 अप्रैल को थाना चांदहट में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें