होडल। क्षेत्र के गांव मरौली में जातिसूचक टिप्पणी करने के बाद घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक का हाथ टूट गया, जबकि उसके दो अन्य परिजन भी घायल हो गए। गांव मरौली निवासी विनीत ने बताया कि 28 जून की सुबह गांव के रास्ते में केशव ने उसे रोककर जातिसूचक शब्द कहे और गालियां दीं। आरोप है कि कुछ देर बाद केशव, जितेंद्र, पप्पू, अमित, अमित की मां, केशव की मां और उसकी बहन डंडे, सरिया व रॉड लेकर उसके घर पहुंच गए और परिवार पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद