फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आकेडा थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के आकेडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला को छेड़छाड़ व अश्लील इशारे का विरोध करना भारी पड़ गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके व परिजनों के साथ मारपीट की है। आरोप है कि पीड़िता दो मई को पति के साथ कार में सवार होकर मायके जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और हाथापाई की।
पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी परिवार को देने के बाद आरोपी पक्ष के 40-50 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए और हमला कर दिया। आरोप है कि घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार के कई लोगों के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक आरोपी ने उसके सिर पर लाठी से वार किया, जिसे रोकने के दौरान उसके हाथ की उंगलियां टूट गईं। वहीं, अन्य परिजनों को भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कपड़े फाड़कर उनके साथ अभद्रता की गई और सोने की चेन छीन कर भागने के दौरान कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले नूंह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज और बाद में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की शिकायत मिल गई है। शुक्रवार को दोनों पक्षों को जांच करने के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें