संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। सदर थाना क्षेत्र के गांव भूतलाका में गो-तस्करी का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीपाका निवासी खालिद ने बताया कि सहसोला पट्टी पीपाका निवासी हसन और शाहिद उर्फ पहलवान गोकशी करते हैं। इस पर एतराज जताने पर दोनों उससे रंजिश रखने लगे। 19 अक्तूबर को भूतलाका कॉलोनी के पास रास्ते में आरोपियों ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद रॉड से उसके सिर पर हमला किया और हाथ पर भी चोट पहुंचाई, जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे किसी तरह उसे हमलावरों से बचाया। थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।