फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक की टक्कर मारने के विवाद में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। रूपनगर नाटोली गांव में गली में बाइक से बच्ची को टक्कर मारने के बाद उलाहना देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। बहीन थाना पुलिस ने सगीर, साहून, कासिफ और अस्वाज समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी जैनुल ने बताया कि गांव का कासिफ बाइक चला रहा था। इसी दौरान बाहर खेल रही बच्ची काइफा को बाइक से टक्कर लग गई। इस पर उसके चचेरे भाई साहिल ने कासिफ को उलाहना देते हुए गली में बाइक धीरे चलाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर कासिफ उत्तेजित हो गया और परिवार के लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट के दौरान सोहेल का गला घोंटने की कोशिश की गई, जिससे वह बेहोश हो गया। घायलों को पहले हथीन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बहीन थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें