घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़
हसनपुर (संवाद)। गांव जटौली की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रात के समय घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की शिकायत की है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने व जान मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। घटना 14 जनवरी की बताई गई है। थाना प्रभारी रामबीर डागर ने बताया कि महिला ने दी शिकायत में बताया कि गांव का रहने वाला पप्पू 14 जनवरी की रात उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।