फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक पर लगाया 16 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पति की मृत्यु के बाद पति के सहायक द्वारा खाते में अपना मोबाइल नंबर डालकर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आशीष तायल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माल गोदाम रोड निवासी सुमनलता बंसल ने बताया कि वह एलआईसी एजेंट हैं। उसके पति योगेंद्र पाल बंसल का पुराना जीटी रोड पर गुरुद्वारे के निकट इनकम व सेल्स टैक्स का कार्यालय था। सेक्टर-दो निवासी आशीष तायल सहायक के रुप में कार्य करता था। 2006 में उसके पति की मौत हो गई। बेटा अनुज बंसल व आशीष तायल पति की फर्म को चलाने लगे। पीड़िता का कहना है कि उसके व उसके पति की कागजात व चेक बुक पति के कार्यालय में ही रहते थे। जिसका फायदा उठाकर आशीष तायल ने बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर डलवा दिया। जिसके बाद खाते से 11 लाख रुपये, 3.5 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और 1.87 लाख रुपये अपने भांजे मयंक से निकलवा लिए। आशीष से इस बारे में बात की तो गलती स्वीकार करते हुए पैसे वापस देने की बात कही। अब जब पीड़िता पैसे मांगने पहुंची तो उसने पैसे देने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें