फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़, 37 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश रखते थे आरोपी, घर से दो तोले सोने की हंसली, चांदी के कड़े एवं 27 हजार रुपये भी लूट ले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव दुरैंची में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर परिवार वालों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ कर लूटपाट की गई। हथीन थाना पुलिस ने इस मामले में नामजद 37 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दुरैंची निवासी खलील ने दर्ज शिकायत में बताया कि 26 नवंबर को सांयकाल वह घर पर था। इसी दौरान गांव निवासी शेरू, सगरुद्दीन, मुबारीक, तस्लीम, मुस्तफा, खानू, नदीम, रवीश, मकसूद, जाहिद, नाजर, वलखंडी, नफीस, सोएब, जमशेद, सुदेश, अल्ताफ, कपिल, आकिल, परवेज, शकील, शाहरुख, मुजाहिद, आमिर, पप्पू, जाकिर, आरिफ, उमर, अख्तर, वसीम, रसीद, माम्मू, जावेद, सल्लाउद्दीन, जमशेद, साहिल व आठ-10 अन्य ने लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, कट्टा, सरिया, फरसा व ईंट लेकर घर में घुस गए। इन लोगों ने पथराव भी किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके ऊपर एवं अन्य परिवार जनों पर हमला बोल दिया। पुत्रवधु सरजिना के गले से सोने की हंसली आभूषण लूट लिए और घर में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने उनके परिवार जनों शमशेर, तल्ली एवं सलीम के घर में घुसकर भी मारपीट की। आरोपी घरों से दो तोले सोने की हंसली, चांदी के कड़े एवं 27 हजार रुपये लूट लिए। घर रखे में फ्रिज, कूलर व चारपाई को भी तोड़ दी। तस्लीम के घर से डेढ़ किलो ग्राम चांदी, कानों की बाली एवं 42 हजार रुपये लूटकर ले गए। घर पर खड़ी बाइक एवं वॉशिंग मशीन को भी तोड़कर ले गए। इसकी 112 पर सूचना दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन लोगों को सरकारी अस्पताल हथीन लाकर उनका इलाज कराया गया। खलील, सरजिना व एक अन्य को चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें