फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी टूर्नामेंट में असावटी की टीम रही अव्वल

Sat, 27 Aug 2016 04:11 PM IST
palwal
विज्ञापन
गांव असावटी में विजेता कबड्डी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 असावटी गांव में युवा सेवा संगठन और ग्रामीणों ने हरियाणा फ्री स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में असावटी, प्याला, नरहावली, बहरोला व  फिरोजपुर सहित कई गांवों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेशाध्यक्ष विनय भाटी, प्रदेश मीडिया सलाहकार सुशील रावत, जिला उपाध्यक्ष तनुज भाटी, महासचिव कृष्ण रावत, पृथला अध्यक्ष ट्विंकल रावत व सचिव देवेंद्र भाटी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के दौरान फाइनल मैच असावटी और प्रहलादपुर डीग के बीच हुआ। जिसमें असावटी की टीम विजेता रही। जबकि डीग की टीम उपविजेता रही। इस दौरान दोनों टीमों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर करन रावत सरपंच, यशपाल रावत, विजय रावत, अजय रावत, प्रवेश मालिक, कल्पना राजपूत, सुधा राजपूत, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें