फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा पर जिले में खुशी का माहौल, लोगों ने बांटे लड्डू

विज्ञापन
हथीन में एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा नेता। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया से जिले के लोगों में खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी है। सरकार के इस फैसले को लेकर लोगों ने व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे तथा एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा नेताओं व आम लोगों का कहना है कि सरकार का यह निर्णय सराहनीय है तथा इस निर्णय के बाद कश्मीर में आतंकवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय संसद में जैसे ही गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर समस्या को लेकर धारा 370 और 35ए को हटाने की घोषणा की पलवल में भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, महामंत्री पवन अग्रवाल के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ तिरंगा और भाजपा का झंडा लिए जश्न मनाते हुए रेलवे रोड पर लड्डू बांटने लगे। कार्यकर्ताओं ने धर्म प्लाजा पर एकत्रित होकर वहां से गुजरने वाले सभी लोगों को लड्डू खिलाए। भाजपा नेताओं ने इसे भारत के लिए दूसरा आजादी का पर्व बताया। जिसमें उन्होंने कहा भारत के इतिहास में यह स्वर्णिम दिन भारत महोत्सव के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लीलाधर वर्मा, विस्तारक कमल स्रोत राजेश शर्मा, दया रानी, हरेंद्र तेवतिया, सतीश कौशिश, मनोज मंगला, मूर्ति शर्मा, रोहित मित्तल, ओमप्रकाश सैनी, संजय राणा, शैलेंद्र सिंगला, देवेंद्र शर्मा, राजन, आलोक, गंगा लाल गोयल, हेमंत गुप्ता, निशांत गौड ,रनवीर सिंह, सतपाल देशवाल राजेंन्द्र बैंसला आदि उपस्थित रहे
युवा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने के फैसले का सम्पूर्ण एसोसिएशन ने स्वागत किया है। इस अवसर पर युवा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विपिन गर्ग व महासचिव गौरव कांत सिंगला ने संयुक्त रूप से सभी देशवासियों को बधाई दी और मोदी सरकार के इस कदम की सराहरना की । इस खुशी के अवसर पर एसोसिएशन द्वारा लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर बिकेश खंडेलवाल, डॉ कपिल गर्ग, डॉ जितेंद्र सिंगला, विकास मंगला गौरव गोयल, सुमित गर्ग, राजेश गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) द्वारा जिला कार्यालय पर लड्डू बांट कर खुशी मनाई 7 स अवसर पर विभाग एसएफडी प्रमुख योगेश कौशिक ने बताया कि आज हमारे देश के लिए गर्व का दिन है। इस अवसर पर जिला संयोजक मणी कौशिक, जिला एसएफडी संयोजक रोहित शर्मा, जिला कोचिंग संस्थान प्रमुख लोकेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री राकेश हथो, जिला एसएफडी सहसंयोजक लक्ष्य कौशिक, शिवम शर्मा, अभय भाटी, रोहित कुमार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें