फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज प्रणाली में ढील देने से बढ़ रही गेहूं की आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। मैसेज प्रणाली में ढील देने के बाद मंडियों में गेहूं पहले से ज्यादा आ रहा है। सरकारी एजेंसियां किसानों का गेहूं खरीद तो कर रही हैं, लेकिन सरकार की हिदायतों के अनुसार अभी भी किसानों के खाते में पैसा ठीक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ कई मंडियों में गेहूं के उठान की समस्या बनी हुई है। खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं खरीद करने के बावजूद उठान समय पर नहीं हो पा रहा है। जिससे मंडियों में गेहूं के कट्टे भरे रखे हैं। ऐसे में यदि मौसम खराब हो जाए तो पूरा गेहूं खराब हो सकता है। आढ़तियों की मांग है कि गेहूं का उठान भी लगातार कराया जाए।
शुक्रवार को गेहूं खरीद के दौरान पलवल अनाज मंडी में वेयर हाउस द्वारा एक लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। जबकि धतीर अनाज मंडी में 14 हजार, चांदहट में 12 हजार, हसनपुर में 25 हजार, खांबी में 15 हजार तथा बडौली अनाज मंडी में 10 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि आठ अप्रैल तक पलवल अनाज मंडी में 10 हजार ,109 मीट्रिक टन, होडल मंडी में 31 हजार, 620 मीट्रिक टन, हथीन मंडी में 18 हजार, 311 मीट्रिक टन, हसनपुर मंडी में 22 हजार, 767 मीट्रिक टन तथा बडौली में 6 हजार, 228 मीट्रिक गेहूं की आवक हो चुकी है।
इसी प्रकार औरंगाबाद में 2 हजार, 421 मीट्रिक टन, बामनीखेड़ा में 1 हजार, 250 मीट्रिक टन, चांदहट में 2 हजार, 413 मीट्रिक टन, धतीर में 4 हजार, 445 मीट्रिक टन, दीघोट में 1 हजार, 374 मीट्रिक टन, खांबी में 4 हजार, 509 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों पर कुल 1 लाख, 5 हजार, 447 मीट्रिक टन गेंहू विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदा गया। हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन द्वारा 37 हजार 764 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा 4 हजार 123 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 45 हजार 603 मीट्रिक टन तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 17 हजार 757 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा अब तक कुल 11 हजार 474 मीट्रिक टन गेहूं उठान कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 400 मीट्रिक टन, हैफेड 1 हजार 166 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग ने 7 हजार 725 मीट्रिक टन, एफसीआई एजेंसी द्वारा अब तक 2 हजार 183 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है।
उपायुक्त ने किसानों से आह्वान किया है कि वे कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए मंडियों में सोशल डिस्टेंस बनाए रखें और अपने हाथों को निरंतर सैनिटाइज करें व मास्क का अवश्य इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें