पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
हथीन। पुलिस ने एक पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर हाजिर खान ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। मुखबिर ने सूचना दी कि सराय खटैला निवासी साकिर के पास अवैध हथियार है और किसी वारदात को अंजाम देने के लिए वह सेवली में सरकारी स्कूल के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 -16 दिसंबर 2019 की रात 12 बजे मुंडकटी रोड पर मलिक ढाबा के पास अपनी ईको कार पेठा से भरी एक पिकअप गाड़ी को लूट लिया था। संवाद