फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर साहब अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था करा दो...

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। डॉक्टर साहब अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था तो करा दो, यहां एक बूंद भी पानी नहीं है। हमें बाहर से मोल लेकर पीना पड़ रहा है। यह कहना था बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में आए मरीजों व तीमारदारों का। जिला नागरिक अस्पताल कहने को तो जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है, लेकिन यहां न तो पर्याप्त सुविधाएं मिलती हैं और न ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था है। हालात ये हैं गर्मी शुरू होने के साथ तो पानी की समस्या यहां और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला टीम ने पलवल जिला नागरिक अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में पहुंचने पर जब ग्राउंड फ्लोर पर देखा तो वहां पीने के पानी की काफी समस्या थी। वहां वाटर कूलर तो हैैं, लेकिन उनमें पानी नहीं था। यही हाल अस्पताल की पहली व दूसरी मंजिल पर था। वहां भी मरीज व तीमारदार पीने के पानी के लिए भटकते फिर रहे थे। वे या तो अस्पताल के बाहर पानी लेने के लिए जा रहे थे या तो कैंटीन से खरीदकर ला रहे थे।
अस्पताल में अपने मरीजों के साथ आए हुए मानपुर के सुरेंद्र, नत्थू दीघोट, आशा, रामबती व युवक सुनील व किठवाड़ी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार का कहना था कि अस्पताल में पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। या तो लोगों को घरों से बोतलों में पानी भरकर लाना पड़ रहा है या फिर बाहर से मोल खरीदकर पीना पड़ रहा है। इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

सभी वाटर कूलर खराब
जिला नागरिक अस्पताल में हर मंजिल पर वाटर कूलर लगे हुए हैं, लेकिन ये काफी समय से खराब पड़े हैं। उन पर जंग लगी हुई है। यहां तक कि शुद्ध पानी के लिए लगाया गया आरओ भी खराब पड़ा हुआ है।
वर्जन-
पीने के पानी की कोई कमी अस्पताल में नहीं होने दी जाएगी। वाटर कूलर सर्दियों में बंद करा दिए गए थे, इस कारण उनमें पानी नहीं आ रहा होगा। उन्हें जल्द ही चालू करा दिया जाएगा। यदि कोई तकनीकी कमी है तो उसे भी दूर कराया जाएगा। - डॉ. ब्रह्मदीप, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें