फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 3 जून को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में होगी अखाड़ा जिला प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8 से 9 बजे तक होगा वजन, 1 किलोग्राम की रहेगी छूट, सभी दस्तावेज मूल रूप में साथ लाना अनिवार्य
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। आगामी 3 जून को अखाड़ा जिला प्रतियोगिता का आयोजन शहर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि वजन का समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रहेगा। वजन में केवल 1 किलोग्राम की छूट रहेगी। सुबह 9 बजे के बाद किसी भी प्रतिभागी का वजन नहीं किया जाएगा।



जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर 17 कैडट महिला व पुरुष, अंडर 21 जूनियर महिला व पुरुष, सीनियर महिला व पुरुष विभिन्न वजन वर्गों में तथा जिला केसरी महिला व पुरुष और जिला कुमार महिला व पुरुष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सभी वजन वर्गों तथा केसरी व कुमार (पुरुष वर्ग) में दोनो स्टाइल ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल में करवाई जाएगी। महिला वर्ग में केवल फ्री स्टाइल प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-17 पुरुष ग्रीको व फ्री स्टाइल प्रतियोगिता 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलोग्राम वजन में होगी। वहीं, अंडर 21 पुरुष जूनियर व सीनियर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलोग्राम वजन में और अंडर 21 पुरुष जूनियर व सीनियर ग्रीको स्टाइल प्रतियोगिता 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, 130 किलोग्राम वजन में तथा जिला कुमार पुरुष फ्री स्टाइल व ग्रीको प्रतियोगिता 74 किलोग्राम वजन में होगी। इसी प्रकार जिला केसरी पुरुष फ्री स्टाइल प्रतियोगिता 74 से 125 किलोग्राम वजन में तथा जिला केसरी पुरुष ग्रीको स्टाइल प्रतियोगिता 74 से 130 किलोग्राम वजन में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में महिला वर्ग अंडर 17 कैडट प्रतियोगिता 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69, 73 किलोग्राम वजन में तथा महिला वर्ग अंडर 21 जूनियर व सीनियर प्रतियोगिता 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किलोग्राम वजन में और महिला कुमारी प्रतियोगिता 62 किलोग्राम वजन तक व महिला केसरी प्रतियोगिता 62 किलोग्राम से ऊपर के वजन में आयोजित होगी।
विज्ञापन



एक पहलवान एक ही स्टाइल व एक ही वजन में खेल सकता है। वजन वर्ग के अलावा कुमार व केसरी प्रतियोगिता में खेल सकता है। इच्छुक सभी खिलाड़ी अपना मूल आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साथ लेकर आएं व इन सभी दस्तावेजों की एक-एक फोटो कॉपी भी साथ लेकर आए अन्यथा खिलाड़ी का वजन नहीं किया जाएगा। - अनिल कुमार, जिला खेल अधिकारी, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें