संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। गांव रनियाला पटाकपुर के किसानों ने मिनी ड्रिप सिंचाई योजना में अनियमितता की आशंका जताते हुए मिकाडा नूंह के निदेशक को ज्ञापन सौंपा है। किसान समशाद, अख्तर, शेर मोहम्मद, रसीद, मजीद, सदीक व मकसूद ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023-24 में योजना के तहत आवश्यक दस्तावेज, फोटो और ऑनलाइन कागजात जमा कराए थे। आरोप है कि कंपनी ने उन्हें ड्रिप सिस्टम का सामान दिए बिना ही उनके नाम पर योजना की राशि निकाल ली। किसानों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई और उन्हें योजना का सामान उपलब्ध कराने की मांग की है। जेई वसीम ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।