संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। 20 सितंबर को होने वाली उल्लास परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने आठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। संबंधित पर्यवेक्षक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन की निगरानी करने के साथ परीक्षा प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। हथीन के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर रूपेंद्र गुप्ता, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय हथीन स्थित परीक्षा केंद्र पर रविंद्र दीक्षित, बंचारी स्थित परीक्षा केंद्र पर राजकुमार, भूलवाना स्थित परीक्षा केंद्र पर शेर सिंह, बड़ौली स्थित परीक्षा केंद्र पर बालेश्वर पाल, खाम्बी स्थित परीक्षा केंद्र पर अनुज खूटेला, टीकरी ब्राह्मण स्थित परीक्षा केंद्र पर बीरेश तथा पलवल कैंप स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रभात शोभा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।