फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महिला राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए पांच नवंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए सिफारिशें आमंत्रित की हैं। इच्छुक महिलाओं के नाम पांच नवंबर तक भेजे जा सकते हैं। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपये, जबकि कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं। लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार में 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमियों के लिए भी पुरस्कार निर्धारित हैं। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट wcdhry.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें