संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पात्र महिलाओं से 30 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। पुरस्कारों के तहत पांच लाख रुपये तक की नकद राशि और प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे। इनमें सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार शामिल हैं। इच्छुक महिलाएं अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेज सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, नूंह के कमरा नंबर 221 में जमा करवा सकती हैं।