फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महिला पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। डाक, कोरियर या ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए पांच लाख, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1.50 लाख, कल्पना चावला शौर्य और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। आवेदक के पास वैध परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है और उपलब्धियों के प्रमाणित दस्तावेज लगाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें