मामले में मुख्य आरोपी और एक किशोर को पहले ही पकड़ा जा चुका है
पलवल। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने दूसरे किशोर को भी पकड़ लिया। पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। मामले में पहले से ही मुख्य आरोपी मौलवी सलमुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा एक किशोर को भी पकड़ा गया था।
अदालत ने आरोपी मौलवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। डीएसपी सदर पलवल नरेंद्र खटाना ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मौलवी सलमुद्दीन सहित सात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद