फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने 24 मार्च को बजरंग कॉलोनी होडल निवासी उमेश उर्फ पोटा को गिरफ्तार किया है। 21 जनवरी को थाना हसनपुर क्षेत्र में गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे किसानों पर अवैध हथियारों से हमला किया गया था। शिकायतकर्ता मेघसिंह ने बताया कि रैनीबेल रोड पर कई आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उनके बेटे अशोक के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने अशोक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर सहित यमुना नदी की ओर ले जाकर जान से मारने की कोशिश की। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें