फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्कूल के सामने जल रहीं पशुओं की हड्डियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। गांव अहमदबास में सरकारी बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने मृत पशुओं की हड्डियां जलाने और प्रसंस्करण का मामला सामने आया है। हड्डियों के जलने से उठता धुआं और फैलती तेज दुर्गंध छात्राओं और स्कूल स्टाफ के लिए परेशानी का कारण हैं। मामले को लेकर सीपी-ग्राम पर शिकायत दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मोहम्मद दानिश ने कहा कि धुएं से छात्राओं और शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शिकायतकर्ता ने संबंधित विभाग से मौके का तत्काल निरीक्षण कराने तथा यह जांचने की मांग की है कि हड्डियां जलाने या प्रोसेस करने के लिए संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था के पास आवश्यक अनुमति है या नहीं।
विज्ञापन


मामले में एसडीएम लक्ष्मीनारायण तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के एसडीओ नीरज यादव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें