फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स और सहायक कर्मचारियों को नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन खंड की दो नंबर ब्लॉक की 150 आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं सहायक कर्मचारियों को पांच महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण वर्कर्स में रोष बना हुआ है। हथीन खंड में बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं है। इस कारण खजाना से मानदेय नहीं निकल पाया है। इस खंड में अधिकांश वर्कर मेव मुस्लिम हैं रमजान का महीना चल रहा है ईद उल फितर का त्योहार भी अगले सप्ताह में है। वर्कर्स की मांग है कि ईद से पहले मानदेय का भुगतान कराया जाए। बाल विकास परियोजना के स्थान पर मिलीं सुपरवाइजर रजनी ने बताया कि आहरित अधिकारी का पद रिक्त होने के चलते ही मानदेय में विलंब हुआ है। शीघ्र ही मानदेय भुगतान के लिए अन्य अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। ईद से पहले मानदेय का भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें