फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन के तत्वावधान में सोमवार को लघु सचिवालय पर अपनी मांगों के संबंध में प्रदर्शन किया गया। गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला से जुलूस निकालकर प्रदर्शनकारी सचिवालय पहुंचे। वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी और उर्मिला रावत ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों पर पोषण ट्रैक एप डाउनलोड करने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि स्मार्ट फोन नहीं दिए जा रहे हैं। ऑनलाइन काम करने के लिए रिचार्ज की धनराशि 500 रुपये प्रति माह देनी चाहिए। साथ ही वर्करों को प्रशिक्षण दिया जाए। आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों का मानदेय हर माह की सात तारीख तक दिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया छह माह से लेकर दो साल तक का पेंडिंग पड़ा है, जिसे तुरंत प्रभाव से दिया जाए। समय पर राशन की सप्लाई दी जाए। इसके अलावा कर्मचारियों को रिटायरमेंट का लाभ दिया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर से सुपरवाइजर और हेल्पर से आंगनबाड़ी वर्कर बनाया जाए। केंद्रों में पानी के कैंपर, पंखे, झाड़ू, अलमारी, बच्चों के खिलौने, वेट मशीन, और अन्य सामान दिए जाएं। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला देवी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव कृष्णा देवी ने किया। इस मौके पर सीमा देवी, परशंदी, सुमन, योगेश देवी, कृष्णा देवी, सुनीता देवी, कृष्णा देवी, सर्व कर्मचारी संघ के नेता बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें