फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जताया विरोध

विज्ञापन
शहर में जुलूस निकालती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व कर्मचारी। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन के तत्वावधान में चल रहे हड़ताल के 56वें दिन शहर में जुलूस निकाला गया। चंडीगढ़ बिजली विभागों को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, रिटायर कर्मचारी संघ, किसान सभा और सीटू ने समर्थन दिया। मंगलवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्रित होकर सभा की। इसके बाद जुलूस निकालते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी ने कर्मियों को संबोधित कर कहा कि हड़ताल के 56 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार तरह-तरह के बहाने बनाकर हड़ताल को लंबा खींचना चाहती है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में लगे पंचायती पंप ऑपरेटरों को पिछले 17 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। मिड-डे-मील वर्करों को पिछले सात महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ बिजली विभाग मुनाफे में होते हुए सरकार निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही हैं।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 24 जनवरी को वर्कर एंड हेल्पर के बारे में अलग-अलग राज्यों के मानदेय के आंकड़े देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की है, जो सही नहीं है। सरकार दावा कर रही है कि देश में मानदेय देने में प्रदेश दूसरे नंबर पर है, जबकि आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा सरकार दूसरे नंबर पर नहीं पांचवें नंबर पर है। तमिलनाडु में वर्करों और हेल्परों को कर्मचारियों का दर्जा मिला हुआ है। हरियाणा सरकार 2018 के समझौते में सारी मांगों को मान चुकी है, जिनको लागू नहीं कर रही है। 2018 के समझौते के बाद सरकार ने जो मानदेय लागू किया था, उसके बाद ही प्रधानमंत्री ने वर्कर के वेतन में 500 और हेल्पर की तनख्वाह में 750 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिसे हरियाणा सरकार ने लागू नहीं किया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा, सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की जिला प्रधान उर्मिला रावत ने की, जबकि संचालन सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव योगेश शर्मा व आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की जिला सचिव शशि देवी ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद, रिटायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान वीरू सिंह, बिजली यूनियन के उप महासचिव जितेंद्र तेवतिया, आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान रामरति चौहान, किसान नेता चेतराम चौहान, श्रीचंद चौहान, रूपराम तेवतिया, डॉ. रघुवीर सिंह, राकेश तंवर, देवेंद्र नंबरदार, बिमलेश चौहान, बिमलेश फौजदार हसीना, बिमलेश मीणा, बाला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें