फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रिजल्ट सुधारने के लिए बनेगी कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के सरकारी विद्यालयों में 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए मिशन सफलता के तहत नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि 2025 में 10वीं के 18 और 12वीं के 31 विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत से कम रहा था। ऐसे विद्यालयों पर विशेष ध्यान देकर नियमित निगरानी और मेंटरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर पहले से ही मासिक बोर्ड-पैटर्न परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। अब कमजोर विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य उपचारात्मक कक्षाएं, साप्ताहिक ओपन बुक परीक्षाएं और विषयवार अभ्यास सत्र होंगे। शिक्षकों को विशेष अध्ययन सामग्री तथा डिजिटल माध्यम से वीडियो लेक्चर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मिशन का लक्ष्य किसी भी विद्यालय का परिणाम शून्य प्रतिशत नहीं रहने देना और अधिक से अधिक स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें