हथीन। जिले में अब 30 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए स्वस्थ जन अभियान 100 दिन के लिए शुरू होने जा रहा है। अभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छांयसा के इंचार्ज मेडिकल अफसर डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि इन 100 दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर आएंगी और बीपी (ब्लड प्रेशर), शुगर (डायबिटीज) और तीन प्रकार के कैंसर की जांच करेंगी। कैंसर में मुख्य तौर पर विभाग ने मुंह का कैंसर, महिलाओं में बच्चेदानी और ब्रेस्ट कैंसर को शामिल किया गया है। टीमें स्क्रीनिंग करेंगी। संवाद