फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मेडिकल कॉलेज में सैंपल एकत्र करने में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह । नूंह स्थित शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक मरीज का सीबीसी जांच के लिए सैंपल रेड वायल में एकत्र किया गया, जिस पर मरीज के परिजनों ने आपत्ति जताई। मरीज के साथ मौजूद अटेंडेंट कासिम बिलाल का आरोप है कि जब इस प्रक्रिया पर सवाल उठाया तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इसे सामान्य बताते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में आए दिन इस तरह की शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन सुधार की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कॉलेज की एक्स-रे मशीनें लंबे समय से खराब बताई जा रही हैं, जिससे गनशॉट सहित अन्य एमएलसी मामलों की जांच प्रभावित हो रही है। एक्स-रे सुविधा बाधित होने के कारण कई मामलों की रिपोर्ट लंबित पड़ी हैं। मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर मुकेश गर्ग ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ऑन ड्यूटी सीएमओ डॉ. सुनील को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें