फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: किराया लेने के बावजूद टिकट नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। पुन्हाना से नूंह जा रही रोडवेज बस में मनमानी का आरोप लगा है। कुछ यात्री ने आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे बस कंडक्टर ने 10 से 15 यात्रियों से किराया तो लिया, लेकिन बार-बार मांगने पर भी उन्हें टिकट नहीं दिया। यात्री ने आरोप लगाया कि टिकट नहीं देने की ऐसी स्थिति कभी-कभार ही नहीं, बल्कि कई बार देखने को मिलती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यात्रियों ने रोडवेज के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बस में लगे टिकट रिकॉर्ड, कैश और यात्रियों के बयान की जांच की जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, जब इस संबंध में रोडवेज के जीएम प्रदीप कुमार से संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें